Mental Health aur Stress Management: Aaj ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi mein Khush Rehne ke Upay
e-Shram Card Rule: जैसा की आप सभी जानते ही देश में देखा जाएं तो सबसे ज्यादा लोग मजदूरी करते है और मजदूरी पर ही निर्भर है। देश में जितने भी मजदूर है वह अपनी आमदनी दिहाड़ी, मजदूरी करके ही चलाते है और उसी से अपने घर परिवार का पालन-पोषण भी करते है। इन मजदूरों के पास अपना आने वाला भविष्य सुरक्षित रखने के लिए किसी भी तरह की योजना या प्लान नहीं होता जिससे इन्हे बुढ़ापे में कई सारी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card Rule) बनाने की सुविधा को जारी किया है। चलिए जानते है इससे जुडी और अधिक जानकारियों को

ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) के माध्यम से श्रमिक लोगों को कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है और साथ ही सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है। अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते है तो आपको इन नियमों के बारे में जानकारी होनी बहुत ही जरुरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते होंगे तो आप मिलने वाले लाभ से वंचित रह जायेंगे।
बता देते है, ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए किया गया है। असंगठित क्षेत्र के नागरिक इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। ई-श्रम कार्ड के कई सारे फायदे है इसके तहत लाभार्थी को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख तक का कवर मिलता है
एम्प्लोयी प्रोविडेंट फण्ड आर्गेनाईजेशन और एम्प्लोयी स्टेट इंश्योरंस कारपोरेशन के तहत काम करने वाले ई-श्रम कार्ड का लाभ नहीं ले सकते है। उनके द्वारा भरे गए फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिए जायेंगे।

e-Shram Card Benefits: हाल ही में सरकार द्वारा देश के असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से 4 करोड़ कामगारों ने ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार कामगार पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है। पंजीकृत कामगारों को e-Shram Card प्रदान किये जायेंगे। e-Shram Card पर एक UAN होगा। ई-श्रम कार्ड से कामगारों को क्या लाभ मिलेंगे। यहाँ हम आपको ई-श्रम कार्ड के लाभों के विषय में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराएँगे। यहाँ देखें e-Shram Card के सारे फायदे –
यहाँ हम आपको e-Shram Card Benefits (ई-श्रम कार्ड फायदे) के विषय में जानकारी देने जा रहें है। ई-श्रम कार्ड के फायदे निम्न प्रकार है –
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार श्रमिक या कामगार की न्यूनतम आयु 16 साल और अधिकतम आयु 60 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए। ईपीएफओ और ईएसआईसी के श्रमिक आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे। देश के लगभग 38 करोड़ से अधिक कामगार ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते है। इन श्रमिकों में प्रवासी और कृषि श्रमिक आदि सम्मिलित है।
उम्मीदवार ई-श्रम कार्ड के लिए तीन अलग तरीकों से पंजीकरण कर सकते है। जिनके विषय में हम आपको नीचे दी गयी जानकारी में बताने जा रहें है – सबसे पहले आपको बता दें की उम्मीदवार ई-श्रम कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा आप सीएससी के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते है।
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करने के लिए कामगारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे कि- आवेदक का आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, आदि। इन दस्तावेजों के आधार पर आप आसानी से ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
Comments
Post a Comment
Super ni