RITES Apprentice Recruitment 2026: 281 पद, ITI के लिए 51 सीटें
RITES Apprentice Recruitment 2026: 281 पदों पर भर्ती, ITI के लिए 51 सीटें RITES Apprentice Recruitment 2026-27: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप करने का अच्छा अवसर आया है। रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली RITES Limited ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 281 Apprentice पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में Engineering Graduate, Non-Engineering Graduate, Diploma और ITI Trade Apprentice के पद शामिल हैं। ITI पास उम्मीदवारों के लिए कुल 51 पद रखे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस लेख में आपको RITES Apprentice Vacancy 2026 की पदों की संख्या, ट्रेड-वाइज सीटें, योग्यता, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका बताया गया है। RITES Apprentice Recruitment 2026: मुख्य जानकारी विवरण जानकारी संस्था का नाम RITES Limited मं...