Featured Post

Mental Health aur Stress Management: Aaj ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi mein Khush Rehne ke Upay

Image
  Mental Health aur Stress Management: Ek Sampoorna Guide ​Aaj ki fast-paced duniya mein, jahan har koi career, paisa, aur social status ki race mein laga hai, hum aksar apni sabse keemti cheez ko bhool jate hain— Mental Health . Stress (tanaav) aaj kal ek aam baat ban gayi hai, lekin agar ise sahi samay par control na kiya jaye, toh ye hamari physical health aur khushiyon ko poori tarah barbaad kar sakta hai. ​Is article mein hum vistaar (detail) se samjhenge ki stress kya hai, iske lakshan kya hain, aur kaise hum 10 asaan tarikon se apni mental health ko behtar bana sakte hain. ​1. Mental Health Kyun Zaroori Hai? ​Mental health ka matlab sirf ye nahi ki aapko koi bimari na ho. Iska asli matlab hai ki aap emotional, psychological, aur social taur par kitne balance hain. Ek swasth dimaag hi achhe faisle lene, rishton ko nibhane aur mushkil waqt ka samna karne mein madad karta hai. ​2. Stress ke Mukhya Kaaran (Causes) ​Stress achanak nahi aata, iske peeche kai chhote-bade kaar...

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में भी शुरू हुई बेईमानी, Krafton ने 3 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

BGMI यानी BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA में भी प्लेयर्स ने बेईमानी शुरू कर दी है। क्राफ्टन ने पहली बार रिपोर्ट चीटिंग रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा चीटर्स अकाउंट को बैन कर दिया है। आइए हम आपको इस खबर की पूरी डिटेल्स बताते हैं।


BGMI यानी Battlegrounds Mobile India अब 50 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार करने वाला है। अब Krafton ने पहली बार एंटी-चीटिंग रिपोर्ट का खुलासा किया है, जिसमें कंपनी द्वारा 3 लाख से ज्यादा प्लेयर्स को बैन किया गया है। Battlegrounds Mobile India इस वक्त गूगल प्ले स्टोर की टॉप-ग्रॉसिंग गेमिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर Garena Free Fire का कब्जा है।

3 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन
Krafton ने अपनी वेबसाइट पर एंटी-चीटिंग रिपोर्ट को पोस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 3,36,736 से ज्यादा BGMI अकाउंट को बैन कर दिया है। इन प्लेयर्स को 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया पर धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने सिक्योरिटी सिस्टम और कम्यूनिटी मॉनिटिरिंग के जरिए मामले की जांच की और उसके बाद उल्लंघन करने वाले प्लेयर्स का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया गया।

BGMI चीटर्स पर लगाएगा लगाम
कंपनी ने कहा कि वो इस खेल में यूज किए जाने वाले अवैध कार्यक्रमों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए एक काफी स्ट्रॉंग सिस्टम बनाएगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 'स्थायी प्रतिबंध रोज लगाया जाता है और हम इस नोटिस के जरिए बैन किए गए अकाउंट की डिटेल्स शेयर करना चाहते हैं.' बता दें कि BGMI का ग्लोबल वर्जन यानी PUBG Mobile, गेम में चीटिंग करने वाले अकाउंट्स को नियमित रूप से सस्पेंड या डिलीट भी करता है। 

ऑनलाइन गेमिंग में चीटिंग एक बड़ी समस्या
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक चीटिंग है। कुछ प्लेयर्स ऐसे ऑनलाइन गेम्स में होने वाली कमियों को गलत फायदा उठाते हैं और इसके लिए वे एडिशनल सॉफ्टवेयर और स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करते हैं। इससे अच्छे और इमानदार प्लेयर्स को नुकसान होता है। ऐसे में गेम की डेवलपर्स कंपनी चीटिंग करने वाले प्लेयर्स की जांच कर उनका अकाउंट सस्पेंड या हमेशा के लिए बैन करती है। इसी साल फरवरी में Call of Duty: Warzone ने भी एक ही दिन में 60,000 चीटर्स के अकाउंट को बैन कर दिया था। Battlegrounds Mobile India ने लॉन्च होने के बाद पहली बार यह कदम उठाया है और अब देखना होगा कि आगे कंपनी ने चीटर्स पर लगाम लगाने के लिए कैसा सिस्टम बनाती है।

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

Comments

Popular posts from this blog

Uc browser Loot Offer

What happened to Elon Musk and Google?